हिंदी कार्यशाला 17.05.2023

भाकृअनुप-भारतीय मसाला फसल अनुसंधान संस्थान, कोषिक्कोड, क्षेत्रीय स्टेशन अप्पंगला, प्रायोगिक प्रक्षेत्र तथा कृषि विज्ञान केंद्र, पेरुवण्णामुषि के अधिकारियों और कर्मचारियों के हिंदी में कार्य करने की हिचक को दूर करने के लिए दिनांक 17.05.2023 को एक हिंदी कार्यशाला आयोजित की। डॉ. एन. के लीला, प्रधान वैज्ञानिक ने कार्यशाला के महत्व पर प्रकाश डालकर सबका स्वागत किया। श्रीमती. एन. प्रसन्नकुमारी, सहायक मुख्य तकनीकी अधिकारी, भाकृअनुप-भारतीय मसाला फसल अनुसंधान संस्थान, कोषिक्कोड ने राजभाषा नियम के बारे में व्याख्यान दिया। कार्यशाला में संस्थान मुख्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अलावा क्षेत्रीय स्टेशन, अप्पंगला, प्रायोगिक प्रक्षेत्र तथा कृषि विज्ञान केंद्र, पेरुवण्णामुषि के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी बडी उत्सुकता से भाग ली।
 
  

EVENTS @ IISR